Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ट्रंप की बातचीत नाकाम, रूस ने दिखाई परमाणु मिसाइल की ताकत

Politics Mirror by Politics Mirror
October 27, 2025
in विदेश
0
रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ट्रंप की बातचीत नाकाम, रूस ने दिखाई परमाणु मिसाइल की ताकत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत की कोशिश नाकाम होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने इस प्रयास को समय की बर्बादी बताकर टाल दिया। जबकि रूस ने दावा किया कि ऐसी कोई वार्ता प्रस्तावित ही नहीं थी। हालांकि, दोनों पक्षों ने यह स्पष्ट किया कि शांति वार्ता पूरी तरह बंद नहीं हुई है। इस बीच, रूस अपने हथियारों का जोर-शोर से प्रदर्शन कर रहा है।

जिस दिन ट्रंप ने रूस के साथ तत्काल बातचीत से इनकार किया, उसी दिन रूसी सेनाओं ने अपनी जल, थल और नभ की मिसाइलों का प्रदर्शन कर अपनी ताकत का संदेश दिया। रूस ने अब अपनी परमाणु-संचालित इंटरकॉन्टिनेंटल क्रूज मिसाइल ‘बुरेवस्तनिक’ का सफल परीक्षण किया है, जिसे उसके सबसे उन्नत हथियार कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। रूस की यह मिसाइल करीब 14,000 किलोमीटर की दूरी तय करने और 15 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। रूसी जनरल गेरासिमोव के अनुसार, बुरेवस्तनिक की तकनीकी क्षमताएं इसे किसी भी दूरी पर अत्यधिक सुरक्षित ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम बनाती हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे विश्व में अनूठा हथियार बताते हुए दावा किया कि ऐसा कोई हथियार किसी अन्य देश के पास नहीं है। उन्होंने रूसी सेना को आदेश दिया कि इस मिसाइल को सेना में शामिल करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए।

इस मिसाइल की चर्चा पहली बार 2018 में हुई थी, जब पुतिन ने दावा किया था कि बुरेवस्तनिक अजेय है और अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम है। हालांकि, 2019 में एक असफल परीक्षण के दौरान आर्कटिक क्षेत्र में विस्फोट हुआ था, जिसमें कई वैज्ञानिकों की जान चली गई थी। अब रूस ने इसके अंतिम सफल परीक्षण की घोषणा की है। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है, जब ट्रंप ने रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप का कहना है कि रूस के साथ बातचीत फिलहाल कहीं नहीं जा रही, जबकि रूस का दावा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है। एक ओर पुतिन शांति वार्ता की बात करते हैं, तो दूसरी ओर परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह रूस का दोहरा रवैया है, एक तरफ अमेरिका और नाटो को अपनी शक्ति का संदेश देना, और दूसरी तरफ यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश।

Previous Post

शरीर को मजबूत, मन को शांत करते हैं ये योगासन

Next Post

28 October to 3 November 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

28 October to 3 November 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.