Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मतदाता अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने कहा मोदी-भाजपा मिलकर नष्ट करना चाहते हैं लोकतंत्र

Politics Mirror by Politics Mirror
August 23, 2025
in देश
0
मतदाता अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने कहा मोदी-भाजपा मिलकर नष्ट करना चाहते हैं लोकतंत्र
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही मतदाता अधिकार यात्रा छठे दिन भागलपुर के नाथनगर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने जनसभा कर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी मिलकर लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने तथा जनता का वोट चुराने की साजिश कर रहे हैं।

जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व अग्निवीर अमरनाथ जायसवाल को मंच पर बुलाया। जायसवाल ने बताया कि सेना में ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी एक उंगली चली गई। बावजूद इसके उन्हें मात्र दो साल की सेवा के बाद सेना से बाहर कर दिया गया और किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के लिए रोजग़ार और अवसरों के सारे दरवाज़े बंद कर दिए हैं। अग्निवीर योजना सबसे ग़लत निर्णय था। अमरनाथ जायसवाल जैसे युवा, जो शारीरिक रूप से घायल हो गए, उन्हें भी कोई लाभ नहीं मिला। सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ़ अग्निवीर योजना ही नहीं लाई, बल्कि नोटबंदी के ज़रिए छोटे और मझोले कारोबारों को भी तबाह कर दिया, जिससे बेरोजग़ारी बढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने हर नागरिक को एक व्यक्ति, एक वोट का अधिकार दिया है। उन्होंने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर कांग्रेस और राजद समर्थकों के वोट काट रहे हैं। राहुल ने एक कांग्रेस समर्थक का उदाहरण भी दिया जिसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के दौरान वोट पुनरीक्षण पर दिए गए बयान पर राहुल गांधी ने सवाल किया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में हुए वोटर्स की गड़बड़ी पर मोदी चुप क्यों हैं? राहुल ने कहा,सच्चाई यह है कि पीएम, चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर आपके वोट छीनना चाहते हैं और लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हैं।

Previous Post

टैरिफ को लेकर अमेरिका से मतभेदों के बीच 29 अगस्त से जापान-चीन की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी

Next Post

भद्र-आसन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भद्र-आसन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान

भद्र-आसन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.