Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

टैरिफ को लेकर अमेरिका से मतभेदों के बीच 29 अगस्त से जापान-चीन की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 23, 2025
in देश
0
टैरिफ को लेकर अमेरिका से मतभेदों के बीच 29 अगस्त से जापान-चीन की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। रूस से कच्चे-तेल की खरीद पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में उपजे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत 29 से 30 अगस्त तक जापान से होगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान तियानजिन शहर में इस वर्ष चीन की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे। एससीओ सम्मेलन से इतर पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा समूह के कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात हो सकती हैं। भारत वर्ष 2017 से एससीओ का सदस्य है। उसने 2022-23 में समूह के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा करेंगे। जिसमें वह मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच आयोजित किए जाने वाले 15 वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पीएम मोदी का जापान का आठवां दौरा होगा। जबकि प्रधानमंत्री इशिबा के साथ ये उनका पहला शिखर सम्मेलन होगा। इसके अलावा दोनों शीर्ष नेता अपनी मुलाकात के दौरान भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी की समीक्षा भी करेंगे। जिसमें रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों का लोगों से संबंध जैसे मुद्दे शामिल हैं। पीएम मोदी और इशिबा की वार्ता में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी।

Previous Post

मुख्य सचिव की दावेदार अलका उपाध्याय को केंद्र में नई जिम्मेदारी

Next Post

मतदाता अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने कहा मोदी-भाजपा मिलकर नष्ट करना चाहते हैं लोकतंत्र

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मतदाता अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने कहा मोदी-भाजपा मिलकर नष्ट करना चाहते हैं लोकतंत्र

मतदाता अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने कहा मोदी-भाजपा मिलकर नष्ट करना चाहते हैं लोकतंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.